Monday, April 28, 2025

मेरठ में पुलिस ने किया शबाना हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में हुई शबाना पुत्री जान मोहम्मद पत्नी नाजिम निवासी ग्राम परतापुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

 

मृतका शबाना उपरोक्त को उसके पति नाजिम पुत्र जमशेद निवासी ग्राम लोहगला थाना अगौता जिला बुलन्दशहर द्वारा अपनी प्रेमिका अलफिजा पुत्री नदीम निवासी ग्राम जहानाबाद जनपद बिजनौर के साथ मिलकर गला घोंटकर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ई-रिक्शा से 4सी शताब्दीनगर के नाले मे फेंक दिया।

[irp cats=”24”]

 

थाना परतापुर पुलिस द्वारा मृतका के शव को बरामद कर अभियुक्त नाजिम व अभियुक्ता अलफिजा को खरखौदा मोड से परतापुर की तरफ जाने वाले रास्ते से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया गया। इस घटना में अभियुक्त नाजिम व अभियुक्ता अलफिजा द्वारा अपने जुर्म स्वीकार करते हुए सम्पूर्ण घटनाक्रम का खुलासा किया गया है। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय