Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में श्रीराम की तस्वीर हीटर से जलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया एक्शन

मेरठ। मेरठ में एक युवक ने माहौल बिगाड़ने के मकसद से भगवान श्रीराम की तस्वीर जलाने की वीडियो बना ली। इसके बाद उसको वायरल कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिन्दू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।

 

जिसके तुरंत बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ आई और वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वीडियो बनाने वाला युवक किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर का रहने वाला है। जिसने रूम हीटर में भगवान राम की तस्वीर जलाने का वीडियो बनाया था। आरोपी युवक शाकिब शाहजहांपुर के झोलाछाप डॉक्टर का बेटा बताया जा रहा है। जो चौधरी मेडिकल के नाम से स्टोर चलाता है। वीडियो बनाने वाले शाकिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय