Thursday, May 15, 2025

पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को गाजीपुर जाने से रोका, कई हिरासत में

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज दिल्ली यूपी बॉर्डर गाजीपुर में महिला पहलवानों के समर्थन में पंचायत की जानी है। मेरठ से भी कार्यकरता काफी संख्या में दिल्ली जा रहे है। ऐसे में पुलिस ने कई कार्यकर्ता को हिरासत में लिया तो कई को नजरबंद कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को भी परतापुर टोल के पास रोका गया।

पुलिस ने शिवाया दौराला टोल से भैकियू  कार्यकर्ता अंकित भाटी, कल्लू कश्यप, घनश्याम कंबोज, अक्षित कंबोज, आर्यन कंबोज अमित कुमार रुचि कंबोज वैशाली कांबोज अंकित कुमार आदि को हिरासत में लिया और दौराला थाने में बिठा लिया। वहीं रविन्द्र दोरालिया को भी पुलिस थाने ले आयी। महिला कार्यकर्ता नेहा गॉड को भी हिरासत में लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय