Friday, May 9, 2025

नोएडा के दो गांवों से किशोर व किशोरी लापता, बच्चों को खोजने में पुलिस टीम जुटी

नोएडा। नोएडा शहर के दो गांवों में रहने वाले एक किशोर व किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए है। बच्चों के लापता होने से परिजन परेशान है। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बच्चों की तलाश करने की मांग की है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि लालजी मिश्रा नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भंगेल गांव में रहता है। पीड़ित के अनुसार 4 सितंबर की सुबह उसका लड़का रवि मिश्रा उम्र 13 वर्ष घर से खेलने के लिए निकला जो अब तक वापस नहीं आया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं किशोर के परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव में रहता है। पीड़ित के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी 7 सितंबर से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आशंका व्यक्त कि है कि रिंकू नाम का लड़का बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय