Tuesday, March 21, 2023

नोएडा में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करता था अवैध वसूली, पुलिस ने भेजा जेल

नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों के मामला सुलझाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पूर्व भी कई लोगों को चुना लगा चुका है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली मीरा देवी ने रविवार को पुलिस से शिकायत की थी कि उनके रिश्तेदारी के एक लड़के के साथ उनका विवाद चल रहा है। वह इस मामले में कोतवाली आई थी। कोतवाली के बाहर उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उसके  मामले को सुलझने की बात कही। उन्होंने बताया कि महिला ने उस व्यक्ति की पूरी जानकारी दी। पुलिसवाला समझकर उसने कुछ पैसे देने पर भी सहमति जताई।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि उससे कथित पुलिसकर्मी ने 50 हजार रुपए मांगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला का घर का पता ले लिया, और अगले दिन उसके घर पैसे मांगने पहुंच गया। इस बीच  बातचीत से महिला को शक हुआ तथा उसने थाना फेस -3 पुलिस से शिकायत की।

- Advertisement -

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अमरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी लोगों को झूठ बोलकर ठगने का काम करता है। इसके पूर्व भी इसके खिलाफ कई शिकायतें आ चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय