Thursday, June 27, 2024

नोएडा में लुहारली टोल प्लाजा का बैरियर न खोलने पर पुलिसकर्मियों ने की मारपीट

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल प्लाजा पर पुलिस से संबंधित कुछ लोग गाजियाबाद साइड से बुलंदशहर जा रहे थे। जिनकी टोल पर बैरियर खोलने को लेकर कुछ कहासुनी हुई हैं। थाना दादरी पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। संबंधित पुलिसकर्मी की तैनाती कहां पर है पता कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नोएडा। टोल प्लाजा पर मुफ्त में वाहनों को निकालने को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है। जिसका पुलिस मामले का समाधान करती है। जब पुलिसकर्मी ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे तो पीड़ित को न्याय कौन दिलायेगा।

 

जानकारी के अनुसार दादरी के टोल प्लाजा पर बीती रात को वर्दी धारी दरोगा और पुलिस कर्मियों का तांडव देखने को मिला। पुलिस कर्मियों ने टोल प्लाजा के बूम बैरियर को हटाकर वाहनों को निकलवाना शुरू कर दिया। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर गाली-गलौज की गई। इस बाबत दो वीडियो वायरल हो रही है।

 

 

दादरी टोल प्लाजा के प्रबंधक अर्जीत गुप्ता ने बताया कि बीती रात को दादरी टोल प्लाजा पर वर्दी पहने हुए कुछ पुलिसकर्मी आए। उन लोगों ने बूम बैरियर को हटाकर अपना वाहन निकलवाना शुरू कर दिया। जब टोल कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से की है। वहीं इस बाबत पूछने पर पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी किस जनपद में तैनात है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संज्ञान में आया है कि थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल प्लाजा पर पुलिस से संबंधित कुछ लोग गाजियाबाद साइड से बुलंदशहर जा रहे थे। जिनकी टोल पर बैरियर खोलने को लेकर कुछ कहासुनी हुई हैं। थाना दादरी पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। संबंधित पुलिसकर्मी की तैनाती कहां पर है पता कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय