Saturday, May 11, 2024

जिला बार संघ में प्रमोद त्यागी अध्यक्ष, सुरेन्द्र मलिक महासचिव, अशोक चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अरूण धारीवाल कोषाध्यक्ष बनें

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में एक बार फिर प्रमोद त्यागी और सुरेन्द्र मलिक की जोडी काबिज हो गई है। दोनों की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। प्रमोद त्यागी व सुरेन्द्र मलिक की जोडी ने शुरू से ही बढत बनाई हुई थी और फाइनल राउंड के बाद प्रमोद त्यागी 793 व सुरेन्द्र मलिक 754 मत लेकर विजयी घोषित किये गये।

यह दोनों ही बार संघ में कई-कई बार काबिज हो चुके है। प्रमोद त्यागी बार संघ के चुनाव में 9वीं बार अध्यक्ष व सुरेन्द्र मलिक 12वीं बार महासचिव बने है। जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव वर्ष 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी के लिये बीते दिवस मतदान हुआ था, जिसमें 1977 मतदाता अधिवक्ताओं ने वोट डाले थे। आज सुबह फैन्थम हाॅल में मतगणना शुरू हुई, जो देर शाम सम्पन्न हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सहायक चुनाव अधिकारी आमोद त्यागी ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर 793 मत पाकर प्रमोद त्यागी विजयी रहे हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे कामरान हंसनैन को 198, गुलबीर सिंह वर्मा को 298, नवाब अली चौधरी को 478 व राजेश्वर दत्त त्यागी को 188 मत मिले।

महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक 754 मत लेकर विजयी हुए। इसके अलावा महासचिव का चुनाव लड़ रहे अशोक कुमार शर्मा 115, धर्मेन्द्र सिंह बालियान 192, ठा. पवन कुमार 10, प्रदीप कुमार मलिक 322, श्याम सिंह 25, संजीव कुमार प्रधान 536 मत पा सके।

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार चौहान 1077 मत पाकर विजयी हुए, जबकि सोरन सिंह 780 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर अरूण धारीवाल 576 मत लेकर विजयी हुए,  इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर किस्मत आजमा रहे उदयपाल प्रजापति 146, गुलशेर अली 203, दीपक अरोरा 308, सनसवीर बालियान 280 व हिमांशु कुमार कौशिक 377 मत ही पा सके।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद 15 वर्ष पर राहुल शर्मा 912 व विष्णु गर्ग 930 मत लेकर विजयी रहे। उपाध्यक्ष 10 वर्ष पर खुर्रम उस्मानी 632 व दीपक वर्मा 596 मत लेकर विजयी रहे।

सह सचिव के तीन पदों पर अमित मैनी 875, मीनाक्षी द्विवेदी 560 व मोनिका गौतम 560 मत लेकर विजयी रहे। वरिष्ठ सदस्य पद पर मंजू गुप्ता 1270, जयकुमार नायडू 774, सुधीर कुमार 754, राजेश सैनी 733, राजीव जैन 710, महिपाल सिंह 695 विजयी रहे।

इसी प्रकार कनिष्ठ सदस्य पद पर विशाखा रानी 611, प्रभात बालियान 604, शालू तोमर 602, शुभम शर्मा 518, रूबी 481, अलका देवी कपिल 466 मत लेकर विजयी रही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय