Saturday, April 27, 2024

आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलवाने को हिंदू वीर संगठन का प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मेरठ। शहर में कुत्तों और बंदरों के आतंक के चलते हिंदू वीर सेवा संगठन कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और कुत्ते व बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की। हिंदू वीर सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह राठौड़, प्रदेश प्रभारी पंकज खटीक, श्रवण श्रीवास्तव अपनी सेवा को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहां नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि कुत्ते और बंदर शहर में आतंकी बन गये हैं। यहां वहां इनके कारण घटनाएं हो रही हैं और जान जा रही है। अक्सर कुत्ते व बंदर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बंदरों के कारण छत से गिरकर कई लोग जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि नगर निगम कुत्ते और बंदरों को पकड़ने के नाम पर दिखावा करता रहा है।
प्रभावी कार्रवाई के लिए शहर में जगह जगह पिंजरे लगाये जाएं। कुत्तों को पकड़ा जाए । प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह राठौड़, प्रदेश पर प्रभारी पंकज खटीक, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, रूपेश प्रजापति, जितेंद्र गुप्ता, भास्कर गर्ग, रजत पालीवाल, विशाल, सुभाष गुप्ता, सौरभ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय