Wednesday, April 30, 2025

यूपी में शुरू लोकसभा चुनाव की तैयारी, एक सितम्बर से वोटर चेतना अभियान चलायेगी भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नव मतदाताओं में अपनी पैठ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में 01 सितम्बर से वोटर चेतना अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं से सम्पर्क करेंगे और उनका नाम मतदाता सूची में अंकित करायेंगे। उत्तर प्रदेश में यह महाभियान 1से 15 सितम्बर तक चलेगा। इस अभियान में पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

इससे पहले प्रदेश के सभी जिलो में वोटर चेतना अभियान के लिए 24 अगस्त को जिला कार्यशाला तथा 25 व 26 अगस्त को सभी 1918 मंडलो में मंडल कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इसके बाद मतदाता सूची विशेष सम्पर्क अभियान सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में कहा कि बूथ पर 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात् वोटर चेतना महाभियान के तहत मतदाता सूची सत्यापन, वाचन तथा अवलोकन का कार्य करना है। इसके साथ ही मतदाताओं के कटे हुए नाम, नए संभावित मतदाताओं तथा परिवर्तित पते वाले नामों की सूची बनाने का कार्य भी करना है।

[irp cats=”24”]

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि बीएलए-2 की सूची सभी जिलों में शीघ्र तैयार करना है और अभियान का पूरा रोडमैप तैयार काम करना हैं, जिससे कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग सम्पर्क से न छूट जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय