Sunday, May 18, 2025

शामली में कांवड मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से लेकर, पथ प्रकाश की व्यवस्था की तैयरिया शुरू

शामली: कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू की हुई है। नगर पालिका द्वारा कांवड मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से लेकर, पथ प्रकाश की व्यवस्था की तैयरिया शुरू कर दी गई है। वही कांवड मार्ग पर पडने वाले घास फूस को हटाते हुए साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सावन मास की आगामी 22 जुलाई से सावन के पहले सोमवार से शुरू हो रही कांवड यात्रा को लेकर नगर पालिका द्वारा अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया गया। नगर पालिका इस बार 30 सीसीटीवी कैमरों के अलावा 50 अतिरिक्त कैमरे लगाने जा रहा रही है, जिस कारण कांवड मार्ग पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि कांवड को लेकर पथ प्रकाश की व्यावस्था के लिए टेंडर छोडा जा चुका है।

 

कांवड मार्ग की जेसीबी मशीन से साफ सफाई कराई जा रही है। साफ सफाई का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया। कांवड मार्ग को समतल करने के लिए मिटटी डाली जायेगी। एक ट्रेफिक गाडी लगातार घूमेगी ताकि कांवड मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर कांवड यात्रा के दौरान पूरे कांवड मार्ग को तिरंगों से सजाया जायेगा।

 

उन्होने बताया कि हर वर्ष कांवड मार्ग पर 30 कैमरे नगर पालिका द्वारा लगाये जाते थे, जिनका कंट्रोल रूम शहर के शिव चौक पर बनता है, लेकिन इस बार 50 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे कांवड मार्ग पर लगाये जायेगे, जिनका कंट्रोल रूम शहर कोतवाली में होगा। यह कैमरे परमानेंट रहेगे, जो अपराधिक घटनाओं को रोकने में भी कामगार सिद्ध होगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय