Saturday, February 22, 2025

मुजफ्फरनगर में मंगलवार से शुरू हो जाएगा पवित्र माहे रमजान, तैयारियां शुरू, पहला रोजा कल

मुजफ्फरनगर। रमजान का पवित्र महीना मंगलवार से शुरू हो गया हैं, इस रमजान के महीने में लोग ना सिर्फ रोजे रखते हैं, बल्कि दिल से अल्लाह की इबादत भी करते हैं।रमजान का महीना बरकतों से भरपूर होता है। अल्लाह इस महीने अपनी खास रहमत नाजिल फरमाता है।

 

 

इस महीने अल्लाह गुनाहों को माफ करता है और दुआओं को कबूल करता है और फरिश्तों को हुकुम देता है कि रोजा रखने वालों की दुआ पर आमीन कहो। जो शख्स ईमान के साथ अल्लाह की रजा के लिए रोजा रखता है, अल्लाह उसके पिछले तमाम गुनाहों को माफ कर देता है।

 

 

इस महीने मुस्लिम लोगों को अपने से गरीबों और जरूरतमन्दों का खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि जो लोग रोजा रखते हैं, उन्हें कई तरह की चीजों का ख्याल रखना जरूरी होता है। कई बार जरा सी गलती से ही रोजा टूट जाता है, इसलिए ध्यान में रखकर ही सेहरी से लेकर इफ्तार तक समय बिताना जरूरी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय