Sunday, April 27, 2025

मेरठ में घरेलू कलह से परेशान पीआडी जवान ने खाया जहर

मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव भामौरी निवासी पीआरडी के जवान कमल ने घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पीआरडी जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

ग्रामीणों के अनुसार भामौरी निवासी कमल पुत्र ओमपाल का शराब पीने को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। सुबह भी विवाद हुआ था। इसके बाद ही कमल ने जहरीला पदार्थ खाया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय