Monday, April 28, 2025

भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाएंगे राष्ट्रपति जो बाइडन

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस वर्ष दिवाली के उपलक्ष्य में भारतीय-अमेरिकियों को सोमवार शाम को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, पिछले वर्षों की परंपरा को निभाते हुए राष्ट्रपति बाइडन अपने भाषण से पहले ब्लू रूम में दीया जलाएंगे, जिसके बाद वे भारतीय-अमेरिकियों की सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन का व्हाइट हाउस में अंतिम दिवाली उत्सव माना जा रहा है, क्योंकि आगामी पांच नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और उन्होंने इस चुनाव में प्रत्याशी न बनने का निर्णय लिया है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि कार्यक्रम में शास्त्रीय दक्षिण एशियाई नृत्य और संगीत समूह नूताना और मरीन कॉर्प्स बैंड मेहमानों का मनोरंजन करेगा। हर साल व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी शामिल होते हैं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीयों को संबोधित करते हैं।
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले, डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 29 अक्तूबर को अपने चुनाव अभियान का समापन व्हाइट हाउस के बाहर आइकॉनिक एलिप्स पार्क में करेंगी। इस कार्यक्रम में हजारों समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है, और हैरिस अपने संबोधन में अमेरिकी नागरिकों से एक नई दृष्टिकोण और सत्ता में बदलाव के लिए वोट करने की अपील करेंगी।

 

60 वर्षीय कमला हैरिस का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है। माना जा रहा है कि यह चुनाव कड़ा होगा, जिसमें दोनों प्रत्याशी कांटे की टक्कर देने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। हैरिस का यह अंतिम चुनावी अभियान समारोह डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

[irp cats=”24”]

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय