Sunday, May 18, 2025

राष्ट्रपति करेंगी ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत, दो अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’

नयी दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को राष्ट्रव्यापी ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत करेंगी जो 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक चलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के उनके अधिकारियों को ओनलाइन भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और अपने गांवों के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों से भी बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, लाभार्थी और प्रतिभागी शामिल होंगे।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल शामिल होंगे।

श्री मांडविया ने कहा कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। यह अभियान, जिसे 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए हर गांव और कस्बे तक व्यापक स्वास्थ्य देखभाल सेवा का विस्तार करना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ‘आयुष्मान भव’ के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ओनलाइन बातचीत की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय