Friday, May 23, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने कच्छ में जवानों के साथ मनाई दीपावली

भुज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पाकिस्तान से सटे गुजरात के कच्छ सीमा के लक्की नाला, सरक्रीक पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), नेवी और वायुसेना के जवानाें के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों को अपने हाथ से मुंह मीठा कराया। उनके साथ बातचीत की और उनके साथ काफी समय बिताया। जवानों को प्रधानमंत्री ने दीपावली की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी लगातार 11वें वर्ष दीपावली पर जवानों से मिलने सीमा पर पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार गुजरात से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दीपावली मनाने पहुंचे हैं। इससे पहले वे मुख्यमंत्री रहते कई बार गुजरात की सीमा पर पहुंच कर जवानों के साथ दीपावली मना चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी इन 11 वर्षों में सबसे अधिक 4 बार जम्मू-कश्मीर और दो बार हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मना चुके हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अपनी पहली दीपावली वर्ष 2014 में सियाचीन सीमा पर जवानों के साथ मनाई थी। वर्ष 2015 में पंजाब सीमा, वर्ष 2016 में किन्नौर, वर्ष 2017 में बांदीपोरा, वर्ष 2018 में उत्तरकाशी, वर्ष 2019 में राजौरी, वर्ष 2020 में जैसलमेर, वर्ष 2021 में नौशेरा, वर्ष 2022 में कारगिल और वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश के लेपचा में बीएसएफ जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय