Friday, April 18, 2025

प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वाह्न 11 बजे देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे ‘मन की बात’ का प्रसारण होगा। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 106वीं कड़ी (एपिसोड) है। आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण होगा।

इससे पहले 30 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए देशभर में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें :  तेजस्वी को नेता माना तो कांग्रेस की राजनीतिक दुर्गति होगी - नीरज कुमार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय