Sunday, February 23, 2025

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ आज दुनियाभर में होगी गूंज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण आज (रविवार) पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस ऐतिहासिक पल की समूचे देश में लाइव स्क्रीनिंग होगी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसका सीधा प्रसारण होगा। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकेगा। इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6530 स्थानों पर सुना जा सकेगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था।

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग रविवार सुबह 6:30 बजे इसकी विशेष स्क्रीनिंग करेगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

भारतीय जनता पार्टी ने दुनियाभर में करीब चार लाख स्थानों पर इस कड़ी को सुनने की व्यवस्था की है। 27 जनवरी, 2015 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय