Monday, May 19, 2025

सहारनपुर सड़क हादसे में प्रधान पति की हुई मौत, पत्नी-बच्चा हुए घायल 

देवबंद (सहारनपुर)। रिश्तेदारी से बाइक द्वारा लौट रहे गांव गंगदासपुर के प्रधान पति की ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर मौत हो गई। जबकि उनकी प्रधान पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरिद्वार जनपद में मंगलौर- देवबंद सड़क मार्ग पर गांव ठसका के पास हुआ।
बताया गया कि ग्राम प्रधान गीता देवी अपने पति रोहताश उर्फ मदन (34) और बच्चे के साथ बाइक द्वारा लक्सर के गांव बहादुरपुर स्थित रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहे थे। अंधेरे के कारण रोहताश को सड़क पर खड़ी ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्राली नहीं दिखाई दी और बाईक उससे टकरा गई। हादसे में रोहताश की मौके पर मौत हो गई। जबकि ग्राम प्रधान गीता देवी और उनका बच्चा घायल हो गए।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय