Saturday, April 12, 2025

देवबंद में पूर्वमंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा की सुपुत्री प्रियंवदा राणा भाजपा में हुई शामिल 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश में मंत्री रहे स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा की सुपुत्री एवं सपा नेता कार्तिकेय राणा की बहन सामाजिक संस्था समर्पण की संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी प्रियंवदा राणा ने आज अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंवदा राणा ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा नेताओं ने उनका पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रियंवदा राणा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और वह पार्टी को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रिंस सैनी, हिमांशु सैनी आदि की मौजूदगी रही।वरिष्ठ समाजसेवी प्रियंवदा राणा के भाजपा में शामिल होने पर देवबंद नगर सहित जिलेभर के लोगों में खुशी व्याप्त है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में नकुड़ के मुगलमाजरा गांव में किसान के घर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय