Sunday, April 13, 2025

नोएडा में दिल दहला देने वाली हुई घटना, मां ने दो बेटियों को लेकर छत से फेंका, मौत

नोएडा। औद्योगिक शहर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पति से झगड़ा करने के बाद एक महिला अपनी दो बेटियों को लेकर छत पर चली गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने मासूम बच्चियों को छत से फेंका, फिर खुद कूद गई। इस हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई है। वहीं दूसरी बेटी अस्पताल में मौत से जुझ रही है। यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर- 49 क्षेत्र में स्थित बरौला गांव का है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास गांव बरौला में एक महिला सरिता उम्र 32 वर्ष लगभग 3 साल से अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। महिला के साथ घर पर उसकी दो बेटी जिनकी उम्र क्रमश 3 व 5 वर्ष है। बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष स्कूल में पढ़ने गई थी। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ घर की छत से नीचे गिर गई है। पुलिस द्वारा महिला व उसकी दो बेटियों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला की एक बेटी उम्र 4 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। छोटी बेटी का प्रयाग अस्पता में उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान महिला की भी मृत्यु हो गई है।
 

वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि बरौला गांव के शिव मंदिर के पास जितेंद्र शर्मा के मकान में मनोज अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहता हैं। मनोज सेक्टर-41 स्थित प्रयाग अस्पताल के कैंटीन में काम करता हैं। आज दोपहर करीब 1.30 बजे मनोज की पत्नी सरिता ने पहले तीन साल की बेटी दिव्या को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया और इसके बाद पांच वर्षीय कृतिका को नीचे फेंक दिया। फिर खुद भी चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। जिससे आये दिन वह पति समेत अन्य लोगों से झगड़ा करती रहती थी। संभवतः आज उसने मानसिक तनाव में आकर इस तरह का कदम उठा लिया हो।

यह भी पढ़ें :  नोएडा दौरे पर पहुंचे DGP प्रशांत कुमार का बड़ा बयान – अब उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय