Sunday, May 19, 2024

प्रियंका गांधी को जान का खतरा, जबलपुर दौरे पर सुरक्षा को लेकर मिले खतरे के इनपुट, अलर्ट मोड पर पुलिस

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जबलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर दौरे पर आ रही हैं, वह यहां चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। प्रियंका की सुरक्षा को लेकर पुलिस को खतरे के इनपुट मिले हैं, लिहाजा पुलिस अलर्ट मोड में है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी सोमवार को लगभग साढ़े तीन घंटे जबलपुर में रहेंगी। इस दौरान सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। वह ग्वारीघाट पर नर्मदा नदी का पूजन करेंगी, उसके बाद रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माला अर्पण करने के बाद शहीद स्मारक पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करने वाली हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं, उनको जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उनकी सुरक्षा को लेकर खतरे के इनपुट मिले हैं, पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है, जिसके चलते विशेष सतर्कता बढ़ा दी गई है।”

प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से लेकर उनके जाने तक विशेष उपकरणों से निगरानी रखी जाएगी। उनके आसपास सिर्फ खास लोग ही रहेंगे। उनकी सुरक्षा में 4 डीएसपी, 8 टीआई और करीब 200 जवानों का बल तैनात रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी पल-पल की निगरानी करेंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। प्रियंका गांधी वाड्रा संस्कारधानी जबलपुर से चुनाव प्रचार का शंखनाद करने ही आ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया है कि सोमवार को प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान के लिए विजय शंखनाद 2023 रैली को शहीद स्मारक पर संबोधित करेंगी। इससे पहले वह ग्वारी घाट पर मां नर्मदा की आरती और पूजन करेंगी।

मिश्रा ने बताया कि हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई हैं, जो न्याय की जीत का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक-एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका गांधी को भेंट करेंगे और एकत्र रक्त ब्लड बैंक को दान किया जाएगा।

बताया गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रियंका गांधी का स्वागत करने एयरपोर्ट पर जाएंगे और दोनों नेता मिलकर चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेंगे। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में यह चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रुपये और पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर मध्यप्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय