Wednesday, May 8, 2024

सहारनपुर में संगठित होकर ही हो सकता है समस्याओं का समाधान: विनय कुमार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर (नागल)। पांडोली में भाकियू की बैठक में विचार रखते हुए भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसान हितैषी होने का ढोल पीटने वाले राजनैतिक दल कभी भी किसानों का भला नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि आज किसान गन्ना भुगतान, बढ़ती विद्युत दरें, महंगे उर्वरक तथा कीटनाशकों के बढ़ते दामों से परेशान है।
जबकि किसान अपनी फसल को औने पौने दामों में बेच रहा है तथा उसे अपनी फसलों का दाम समय पर भी नहीं मिल रहा है। आज पूरे देश का किसान बैंकों का कर्जदार है तथा अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने को भी तरस रहा है लेकिन सरकार इस ओर से चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होगा राजनैतिक दल उनका उत्पीड़न करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली ने कहा कि  योगी सरकार ने किसानों को बिजली फ्री देने का वादा आज तक पूरा नहीं किया। इस सरकार की कथनी व करनी में अंतर है।
अपने हकों के लिए हमें संगठित होगा। जिला मंत्री योगेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि विद्युत कर्मी चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न करने में लगे हैं जो बर्दाश्त नहीं होगा। ब्लॉक अध्यक्ष मूसा प्रधान ने कहा कि 11 अगस्त को निकाले जाने वाला ट्रैक्टर मार्च ऐतिहासिक होगा इसके लिए गांव गांव जाकर बैठकें की जा रही है।
उन्होंने किसानों से 11 अगस्त को आहुत ट्रैक्टर मार्च में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में श्यामवीर सैनी, नबीस गाडा, सुमित चंदेना, अभिमन्यु वालिया, इमरान प्रधान, नारायण सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान बृजेश सैनी, भाग सिंह, गोविंदा, भूपेंद्र त्यागी, मरगूब, बालेश्वर सैनी, विनोद खन्ना, मुकेश सैनी, भूरा, अब्दुल हसीब, उवैश, खालिद, इंतजार, शहजाद आदि मौजूद‌ रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय