Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर के मीरपुर मोहनपुर में परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

सहारनपुर/नागल। मीरपुर मोहनपुर में सर्व समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पूर्व उपप्रधान अरुण वालिया ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नही अपितु पूरे हिन्दू समाज के लिए पूजनीय है।
उन्होंने मानव समाज के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाया था हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम के दौरान हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपक वालिया, रामलाल कश्यप, आषुतोष शर्मा, अमित शर्मा, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, सोनू जाट, राज किशोर शर्मा, विक्की पंडित, घनश्याम वालिया, मनीष वालिया, जगदीश वालिया, निशांत शर्मा, सागर शर्मा आदि शामिल रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय