Tuesday, May 20, 2025

फिरोजाबाद में तीन भाइयों की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क,12 मामले दर्ज

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस टीम ने सोमवार को तीन भाइयों की चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया। तीनों भाई हिस्ट्रीशीटर हैं।

 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि मोहल्ला सविता नगर निवासी सुखबीर सिंह, रामवीर सिंह और रिंकू सिंह की संपत्ति कुर्क की गई है। इस दौरान थाना उत्तर पुलिस टीम, तहसीलदार व राजस्व टीम मौजूद रही। सुखबीर के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

वह एक गैंग लीडर है और अपने भाइयों के साथ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। उसने और उसके भाइयों ने अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय