Saturday, May 17, 2025

गाज़ियाबाद में पुलिस इंस्पेक्टर के घर में चल रहा था देह व्यापार, दो युवक व महिला गिरफ्तार

गाजियाबाद । थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने सोमवार को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 02 प्रथम तल निकट मंगल पांडेय चौक के पास एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त दो युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामान, दो मोबाइल फोन तथा 5000 की नकदी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल को सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के प्रथम तल पर एक मकान में अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर छापा मारा तो वहां पर देह व्यापार ने लिप्त दो युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि फ्लैट उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बेटे साकिब का है। उसने साढ़े आठ हजार रुपये में देह व्यापार कराने वाली महिला के साथी को किराए पर करीब छह माह पूर्व दिया था। महिला तभी से उसमें देह व्यापार करा रही थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में मौजपुर दिल्ली निवासी रविकांत शर्मा तथा मंडी सहारनपुर निवासी साकिब है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में इन्होंने देह व्यापार में लिप्त होना कबूल किया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय