Wednesday, April 30, 2025

अनुराग यादव हत्याकांड में पुलिस कर रही लापरवाही, सांसद प्रिया सरोज ने उठाया मुद्दा

जौनपुर। गौराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बीते बुधवार 30 अक्टूबर को जमीनी विवाद को लेकर अनुराग यादव की हत्या कर देने के मामले में सोमवार को मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज परिजनों से मिलने के लिए मृतक अनुराग यादव के घर पहुंची। वहां पर सांसद प्रिया सरोज ने अनुराग की माता आशा देवी तथा उनकी बहनों को ढाढस बंधाया।

इस दौरान पूछे जाने पर सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि अनुराग यादव की हत्या की मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उसी दिन हो गई थी जिस दिन यह घटना घटी थी। सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुराग के परिजनों के आर्थिक सहायता के लिए उन्होंने बात की है।

सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि इस घटना में राजस्व विभाग और पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि अभी तक गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। यह भी एक लापरवाही ही बरती जा रही है। सांसद ने बताया कि वह एसओ के विरुद्ध कार्यवाही के लिए आईजी से बात कर शिकायत करेंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय