Thursday, April 10, 2025

मांगेराम त्यागी ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर किये तीखे प्रहार, बोले- “कहां से आया पेट्रोल पंप?”

मुजफ्फरनगर – राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पर जमकर भड़के।

मुजफ्फरनगर कचहरी में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मांगेराम त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर भड़क गए और उन पर एक करोड़ से बढ़कर अपनी संपत्ति 100 करोड़ करने का आरोप लगाया।

मांगेराम त्यागी ने कहा कि बाईपास पर कपिल देव अग्रवाल के पास पेट्रोल पंप कहां से आ गया है , उन्होंने कहा कि कपिल देव अग्रवाल ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवाया था,जिसमें हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिली है और वह कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी करेंगे। उन्होंने कपिल देव अग्रवाल पर इसके अलावा भी अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पटना पहुंचे, बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में होंगे शामिल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय