Wednesday, May 14, 2025

कोलकाता हवाई अड्डे पर लगातार दो दिन उड़ान रद्द, यात्रियों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता। महाअष्टमी की सुबह कोलकाता हवाई हवाई अड्डे पर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विमान एसजी 0869 सुबह 7:25 बजे कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना होने वाली थी। लेकिन यात्रियों की परेशानी तब शुरू हुई जब विमान अपने समय पर नहीं उड़ा।

किसी को भी सही जवाब नहीं मिल पा रहा था कि विमान रवाना होगा भी या नहीं। बहुत देर बाद एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों को सूचित किया कि उड़ान रद्द कर दी गई है। वह अब पोर्ट ब्लेयर नहीं जाएगी। इसके बाद 169 यात्रियों ने हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यात्रियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन पहले भी यही स्थिति थी। एयरलाइन अथॉरिटी ने बताया था कि विमान अगले दिन यानी आज रवाना होगा। आज भी वही स्थिति है। यात्रियों का आरोप था कि विमान रद्द होने के बाद उन्हें पानी या खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी थी। फ्लाइट क्यों रद्द की गई, इस सवाल का अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय