Tuesday, May 20, 2025

गाजियाबाद में पीवीवीएनएल एमडी ने बिजली अधीक्षण अभियंता को किया सस्पेंड

गाजियाबाद। पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने गाजियाबाद में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मुनेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन के इस एक्शन से विभाग में खलबली मच गई है।

 

बताया जाता है कि अधीक्षण अभियंता मुनेंद्र कुमार के भ्रष्टाचार का आडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एमडी ने ये फैसला लिया है। अधीक्षण अभियंता आडियो में किसी से पैसों के लेनदेन  की बात करते हुए सुनाई दे रहे है। इसी के साथ  टेंडर में गड़बड़ी की बात भी हो रही थी।

 

आडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ शिकातय की थी। जांच में शिकायत और आडियो का मामला सच पाया गया। इसके बाद मुनेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय