Wednesday, April 2, 2025

राहुल गांधी पहुंचे जयपुर, गहलोत ने की अगवानी

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार सुबह जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर और प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने अगवानी की। राहुल यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोनों नेता बूथ, मंडल, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सहित कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते एवं संगठन में विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं और नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दुनियाभर में अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी के विचारों को प्रस्तुत करने वाले संग्रहालय गांधी वाटिका का उद्घाटन भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं तीन-तीन हजार कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सभा स्थल पहुंचने का टास्क दिया है। जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं को भीड़ जुटाने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लम्बे समय बाद जयपुर आए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय