Monday, April 28, 2025

नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे राहुल गांधी, जिला व पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

नोएडा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज सुबह नोएडा पहुंचे। वह अपने लाव-लश्कर सहित नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में सुबह 7 बजे आए। डेढ़ घंटा तक अस्पताल में रहने के बाद वह वापस दिल्ली चले गए। बताया जा रहा है कि वह अपने स्वास्थ्य के बेतहर रखने के लिए नोएडा में कई बार गुपचुप ढंग से आते रहते है।

यूपी की बिजली निजी हाथों में देने की तैयारी, भाकियू करेगी विरोध- राकेश टिकैत

 

[irp cats=”24”]

नोएडा में सांसद राहुल गांधी के आने की भनक लगते ही जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश की सत्ता में बैठे लोगों की सांसें अटकी रही। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उनके नोएडा में प्रवेश से लेकर दिल्ली वापस जाने तक पुलिस के अधिकारी लगातार नजर बनाए रखें।

 

आजमगढ़ में एक अरब 90 करोड की साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खातों में 2 करोड़ हुए जब्त

 

राहुल गांधी के नोएडा आने पर इस बात की चर्चा हो गई कि वह नोएडा उपचार के लिए आए हैं, यही से वह संभल के लिए रवाना हो जाएंगे। इस सूचना के चलते जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के हाथ पांव फुल गए। गनीमत रही कि राहुल गांधी अपना उपचार करवाने के बाद मेट्रो अस्पताल से वापस दिल्ली चले गए। उसके बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं सांसद राहुल गांधी के आने की भनक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नहीं लग पाई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय