Friday, April 25, 2025

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्वालियर से प्रारंभ होकर मोहना पहुंची

ग्वालियर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रवाना होकर ग्वालियर जिले के मोहना पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत किया गया। आज की यात्रा मोहना में ही समाप्त हो गयी। कल यह यात्रा शिवपुरी जिले के लिए रवाना होगी।

 

गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 50 वां दिन था। यह यात्रा सुबह ग्वालियर से रवाना हुयी। यात्रा में गांधी के साथ वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। यात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। आज की यात्रा मोहना पहुंचने के बाद समाप्त कर दी गयी। हालांकि यात्रा को आगे जाना था, लेकिन गांधी के पटना दौरे के चलते यात्रा को मोहना में ही रोक दिया गया। अब यह यात्रा कल शिवपुरी जिले के लिए रवाना होगी।

[irp cats=”24”]

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि गांधी की यात्रा ग्वालियर जिले के मोहन कस्बे तक आई। उसके बाद गांधी वहां से ग्वालियर होते हुए पटना चले गए। उन्हें पटना में इंडिया महागठबंधन की बैठक में शामिल होना था। इसलिए शिवपुरी की गांधी की न्याय यात्रा आज स्थगित कर दी गयी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय