Thursday, April 24, 2025

राहुल ने हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है, पार्टी बीजेपी की साजिश से लड़ेगी : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक और कानूनी तौर पर भाजपा सरकार की साजिश से लड़ेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान गुजरात हाईकोर्ट द्वारा शुक्रवार को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने वाले सेशन कोर्ट के आदेश को बरकरार रखने के बाद आई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल “भाई”, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार की निगरानी में जनता के पैसे लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए।

[irp cats=”24”]

भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनीतिक साज़िश के तहत राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी की पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती है।

देश अब मोदी जी की भ्रष्टाचार पर दोहरी नीति जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनीतिक साज़िश से नहीं डरता। हम राजनीतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेंगे। सत्यमेव जयते।”

ज्ञात हो कि इसी साल 23 मार्च को राहुल गांधी को सूरत जिला अदालत ने मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराया था और दो साल जेल की सजा भी सुनाई थी। एक दिन बाद, उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि एक दोषी राजनेता सांसद नहीं रह सकता।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय