Thursday, April 24, 2025

राहुल का खेत मजदूरों से संवाद कांग्रेस की संवेदनशीलता का प्रतीक: खड़गे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी का ट्रैक्टर चलाकर खेतों में जाना और खेत मजदूरों के साथ काम करते हुए उनसे संवाद करना इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस किसान हितैषी और अन्नदाता के प्रति संवेदनशील है।

गांधी के आज सुबह हरियाणा में सोनीपत के नजदीक गोहाना में ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और खेत मजदूरों के साथ संवाद करते हुए धान की रोपाई भी की। उन्होंने खाट पर बैठकर भोजन किया और खेत मज़दूरों के साथ बातचीत भी की। गांधी के खेत मजदूरों से हुए इस संवाद के बाद खड़गे ने यह टिप्पणी की है।

खड़गे ने ट्वीट किया, “हमारा अभिमान,भारत के किसान। जन-जन को एकजुट करना है, सबको साथ लेकर चलना है। आज हरियाणा के सोनीपत में हमारे अन्नदाता किसानों और मेहनतकश खेत-मज़दूरों से राहुल गांधी ने संवाद किया। ये कांग्रेस पार्टी की संवेदनशीलता को दर्शाता है।”

[irp cats=”24”]

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा का एक महत्वपूर्ण विषय किसानों और उनके परिवारों का कल्याण था। राहुल गांधी हमेशा उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने आज सुबह हरियाणा के सोनीपत ज़िले में गोहाना के पास किसानों के साथ काफी समय बिताया।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय