Tuesday, May 7, 2024

गाजियाबाद में हुक्का बार पर छापा, संचालक समेत पांच लोग गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। गाजियाबाद की थाना इंदिरापुरम पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार पर छापेमारी कर मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और हुक्के का सामान बरामद किया है। सिग्नेचर कैफे के अंदर हुक्का बार पकड़ा गया है।

इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बताया कि काफी समय से सिग्नेचर कैफे की तीसरी मंजिल पर हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। पुख्ता इनपुट के आधार पर गुरुवार शाम छापामार कार्रवाई की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस ने कहा, यहां से दाउद चौधरी, राहुल गहलोत, शाहिद, आमोश और समीर की गिरफ्तारी हुई है। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल है।

पुलिस ने बार से दो हुक्के, दो पाइप, दो प्लेट, दो हुक्का चिलम आदि सामान बरामद किया है। कुछ कस्टमर भी यहां हुक्का पीते मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हुक्का संचालन पूरी तरीके से अवैध है और यहां पर कम उम्र के छात्र-छात्राएं भी आकर नशे का सेवन करते हैं, इसीलिए छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय