Tuesday, April 22, 2025

13 की आयु में संघ से जुड़े, 2 साल रहे जेल.. लखनऊ से हैट्रिक लगाने वाले राजनाथ का कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफर

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में रविवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह 13 वर्ष की छोटी सी उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे।

वर्ष 1974 में श्री सिंह भारतीय जनसंघ के साथ सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। 1951 में एक किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर काम किया। आपातकाल के दौरान उन्हें दो साल तक हिरासत में रखा गया था। रक्षा मंत्री बनने से पहले वे पार्टी, राज्य और केंद्र सरकार में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में राजनाथ सिंह को शिक्षा मंत्री बनाया गया और इसी दौरान उन्होंने एंटी कॉपीइंग एक्ट लागू किया। 1999 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें केंद्रीय परिवहन मंत्री बनाया गया। वे 2000 से 2002 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।

[irp cats=”24”]

विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री बनाया गया। वे दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री नियुक्त किया गया। मोदी 2.0 में उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

इस लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा से जीत का परचम लहराया। उन्होंने सपा के रविदास मेहरोत्रा को 135159 वोटों के अंतर से हराया हैऔर लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की। रविवार को राजनाथ सिंह ने मोदी कैबिनेट 3.0 में फिर एक बार शपत ली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय