Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में धर्म छिपाकर दुष्कर्म, दोस्त से कराया जबरन निकाह

गाजियाबाद। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ धर्म छिपाकर दुष्कर्म और दोस्त के साथ निकाह कराने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने दो बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वह सिलाई का कारखाना चलाती है। 2017 में नदीम उर्फ अमित शर्मा नाम का व्यक्ति उनके कारखाने पर आया और कहने लगा कि उनका काम प्लॉट खरीदने और बेचने का है। उनके कारखाने पर काम करने वाले लोगों को किस्तों पर प्लॉट चाहिए तो उनसे संपर्क कर लेना। आरोपी उनका फोन नंबर लेकर चला गया। प्लॉट को लेकर वह उनसे बात करने लगा। प्लॉट को लेकर उसने महिला को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुलाया।

 

 

प्लॉट दिखाने के बाद आरोपी ने कहा कि वह उनसे दोस्ती करना चाहता है। महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपी महिला के घर पहुंचा और अपने साथ कोल्ड ड्रिंक, खाने पीने का समान लाया। आरोपी ने कहा वह एक ही जाति के हैं, वह उनसे शादी करना चाहता है। आरोपी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक महिला को पिला दी। इसके बाद मिठाई खिलाई। जिसके खाने के बाद वह बेसुध हो गई। बेहोशी की हालत में नदीम उर्फ अमित शर्मा ने उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई।

 

 

जब महिला को होश में आया तो महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। महिला को पीड़ा हो रही थी। महिला को दुष्कर्म होना महसूस हुआ। महिला ने नदीम को फोन किया तो वह बोला कि वह शादी करेगा। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय