Wednesday, May 21, 2025

गाजियाबाद में विवाहिता ने फांसी पर लटककर दी जान, किया था प्रेम विवाह

गाजियाबाद। मसूरी गांव नाहल में पति फुरकान के साथ किराये के मकान में रहने वाली सानिया (22) ने देर रात दरवाजे के ऊपर ग्रिल में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह फुरकान को उठने पर सानिया का शव फंदे से लटका मिला। फंदे से शव को उतारकर फुरकान ने पुलिस को सूचना दी। मामले में सानिया के पिता अकबर अली ने फुरकान पर मारपीट करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है ।

 

 

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर जांच की और पूछताछ में पता चला कि सानिया ने फुरकान से छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था।

 

 

दोनों परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय