Sunday, February 23, 2025

नोएडा में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह उम्र 33 वर्ष मूल निवासी जनपद अलीगढ़ स्कूटी पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रहे थे। एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

 

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति एफएनजी रोड के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक उन्होंने टक्कर मार दिया। इस घटना में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आजाद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भांजा अनुराग अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि पुष्पा देवी नामक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति को अज्ञात वाहन चालक ने सेक्टर-8 नर्सरी के पास टक्कर मार दिया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय