Thursday, July 4, 2024

नोएडा में दो महिलाओं के साथ परिचितों ने किया होटल में बलात्कार, मुकदमा दर्ज

नोएडा। नोएडा में दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने का मामला थानों में दर्ज हुआ है। बलात्कार करने वाले महिलाओं के परिचित बताये जा रहें हैं। पीड़ितों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक मामले में रिश्ते के ननदोई द्वारा बीयर पिलाने के बाद होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप एक महिला ने लगाया है। महिला के पति द्वारा ननदोई की पिटाई भी की गई। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस उसकी जांच कर रही है। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी युवक का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व रिश्ते के बहनोई ने कराया था।
बीते दिनों युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। सूचना पर रिश्ते का बहनोई युवक के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को कार में बैठाकर मायके ले जाने के लिए निकला। कुछ देर बाद युवक को जानकारी हुई कि रिश्ते का बहनोई उसकी पत्नी को सेक्टर-71 स्थित एक होटल में ले गया है। पीछा कर जब युवक बहनोई के पास पहुंचा तो वह होटल से निकलने के बाद महिला को लेकर कार से कहीं जा रहा था। रास्ते में ही युवक ने उसे रोक लिया और थप्पड़ मारा। बचाव में आरोपी बहनोई ने भी हाथापाई की। एक वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे को गाली-गलौज कर रहे हैं, जबकि महिला रो रही है। एक अन्य वीडियो में महिला बहनोई पर बीयर पिलाने के बाद गलत हरकत करने का आरोप लगा रही है।
वहीं दूसरे मामले में थाना सेक्टर-58 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि परिचित एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया है। थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नवीन मोहती नामक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में स्थित एक होटल में लेकर आया तथा वहां पर उसने उसके साथ नशीला प्रदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मुकदमा दिल्ली से ट्रांसफर होकर नोएडा आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय