Wednesday, April 23, 2025

तस्करों से व्हेल मछली की दुर्लभ साढ़े 6करोड़ की उल्टी बरामद

मुंबई। ठाणे पुलिस की अपराध अन्वेषणात्मक शाखा ने कल्याण के डोंबिवली पूर्व में मानपाड़ा पाइप लाइन पर एक मारुति सुजुकी वेगनर कार से व्हेल मछली का दुर्लभ उल्टी पदार्थ बरामद कर तीन संदेहात्मक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय कार्यालय से आज बताया गया कि ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस उप निरीक्षक दत्ताराम भोंसले को 27सितंबर 2024को गोपनीय जानकारी मिली थी कि ,डोंबिवली पूर्व में मानपाड़ा पाइप लाइन के पास दोपहर दो बजे कुछ लोग मारुति सुजुकी वेगनर कार से व्हेल मछली द्वारा किया हुआ उल्टी पदार्थ अवैध रूप से विक्रय करने के आने वाले हैं ।

इसके बाद पुलिस ने राख रंग की मारुति सुजुकी वेगनर कार से एक प्लास्टिक की थैली से व्हेल मछली की दुर्लभ उल्टी पदार्थ को बरामद कर लिया।

[irp cats=”24”]

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवीमुंबई के पास पनवेल जिला रायगढ़ निवासी 55वर्षीय अनिल राधाकृष्ण भोसले,45वर्षीय अंकुश शंकर माली तथा 63वर्षीय लक्ष्मण शंकर पाटील है।

ठाणे पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद की गई व्हेल मछली द्वारा की गई उल्टी पदार्थ का वजन पांच किलो 642ग्राम है इसकी कीमत छह करोड़ 22लाख 15हजार रुपए है।पुलिस ने मारुति सुजुकी वेगनर कार भी जब्त कर ली है।ठाणे पुलिस फिलहाल यह पता लगा रही है कि यह तस्करी कर लाई गई व्हेल मछली की उल्टी किसे बेची जा रही थी।सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत मे भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय