Saturday, April 12, 2025

राष्ट्रीय लोकदल युवा अध्यक्ष चंदन चौहान विधायक ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की युवा विंग की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है । युवा राष्ट्रीय लोकदल के जातीय समीकरणों को साधते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नवीन कार्यकारिणी में राजा ऐश्वर्या सिंह को पूर्वांचल से, तो अभिनव अभिनव चौधरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिन त्यागी, आफताब आलम, अंजू मुस्कान, रवि ठाकुर, बदर महमूद को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गौर करने वाली बात यह रही उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक के नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें :  “फूले नहीं जो फूल बनें, वो क्रांति के बीज थे”-भारत रत्न की मांग को लेकर शोषित समाज संगठन का मुज़फ्फरनगर में धरना प्रदर्शन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय