Wednesday, April 16, 2025

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पंजीकरण आरंभ, पहले दिन 1,65,494 यात्रियों का पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में आज से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के पंजीकरण ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर शुरू कर दिए गए हैं। पहले दिन ही शाम पांच बजे तक वेब पोर्टल पर 1,65,494 का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा मोबाइल ऐप पर 3,167 यात्रियों ने 1,750 निजी वाहन पंजीकृत किए हैं।

उत्तराखंड में चारधाम के साथ ही अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा इस साल जोरों पर रहने की उम्मीद है। सरकार ने आज से यात्रा के लिए पंजीकरण आरंभ कर दिए हैं। आज सुबह 7ः00 बजे से पंजीकरण आरंभ हुए और शाम 05 बजे तक प्रारम्भ तक कुल 1,65,292 यात्रियों क पंजीकरण किया गया। यमुनोत्री धाम के लिए 30,224, श्री गंगोत्री धाम 30,933, श्री केदारनाथ धाम 53,570 और श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए 49,385 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया जबकि हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 1,180 यात्रियों के पंजीकरण किए गए। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने यह सूचनाएं जारी की है।

यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान के लिए कॉल सेन्टर में टोल फ्री नम्बर 0135-1364 डॉयल किया जा सकता है। पहले दिन 652 यात्रियों की समस्या का समाधान किया गया। ज्ञातव्य है कि राज्य में प्रथम बार आधार नम्बर के आधार पर चारधाम यात्रा व हेमकुण्ड साहिब के यात्रियों के सुविधार्थ पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

यात्रा पंजीकरण के लिए वेबसाइट
https://registrationandtouristcare.uk.gov.in
Tourist Care Uttarakhand (IOS)
कॉल सेन्टर में टोल फ्री नं0 0135-1364 पर 24X7 (24 घण्टे)

यह भी पढ़ें :  आईपीएल के इतिहास में 'सबसे बड़ी हार' के साथ अब तक बेहद निराशाजनक रहा है सीएसके के लिए यह सीजन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय