Tuesday, May 21, 2024

शामली में महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप, परिजनों ने थाने में दी तहरीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
शामली। जनपद में पारिवारिक विवाद के चलते महिलाओं के साथ घर में घुस कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के जाने की  मांग की है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी कुर्बान अपनी मां को घायल अवस्था में पुलिस के साथ शहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचा। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को वह एवं उसका परिवार अपने घर पर थे।
तभी उसके चाचा का लड़का घर में घुस आया और बिना बजे ही पीड़ित व उसकी मां के साथ गाली गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मां व उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और महिला के कान की फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर घर की अन्य महिलाएं भी मौके पर आई।
आरोपी ने उन्हें भी नहीं बक्सा.और उनके साथ भी मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  पीड़ितों द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।  पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय