Saturday, May 10, 2025

देश-प्रदेश से ऐसी सरकार हटाएं जो कर रही भविष्य से खिलवाड़ : डिंपल यादव

उन्नाव। समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा है कि प्रदेश और देश से ऐसी सरकार को हटाइए, जिसने आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। बुधवार को उन्नाव में डिंपल यादव ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि जो वादे किए गए थे, वह ना केंद्र और ना ही प्रदेश सरकार ने पूरा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और नौकरी के मामले में कुछ नहीं हुआ। कहीं न कहीं पेपर लीक सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। नौकरी के माध्यम से जो आरक्षण मिल रहा है, वह कहीं ना कहीं हटाने की साजिश है। जो परिवार वाले नहीं हैं, वह क्या जानेंगे कि परिवार की क्या जिम्मेदारी होती है। केंद्र की सरकार हटेगी, तो उत्तर प्रदेश की सरकार भी डगमगाएगी।

डिंपल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बुरी तरीके से घबराई हुई है।

डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की मौजूदगी में 16 अप्रैल को नामांकन किया था। मैनपुर में 7 मई को मतदान है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय