Thursday, April 10, 2025

सहारनपुर : गांधी आश्रम की भूमि बिना कर चुकाए बेचने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर। सहारनपुर के गांधी आश्रम की जमीन जो लोन के लिए गिरवी रखी हुई थी उसे सहारनपुर के गांधी आश्रम के  कत्र्ताधत्र्ता आठ लोगों ने शामली के थाना भवन निवासी को बेच दिया है।

 

 

खादी और ग्रामोद्योग आयोग मंडल कार्यालय के निदेशक संजीव पोशवाल ने सहारनपुर के थाना सदर बाजार में सहारनपुर गांधी आश्रम के संचालक राम मनोहर तिवारी, मंत्री माहतम यादव, ट्रस्टी अखिलेश राय, सदस्य रामजन्म मौर्य, पूर्णवासी यादव, मुवसी खां, जीउत यादव, सभापति चौबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजीव पोशवाल का कहना है कि क्षेत्रीय गांधी आश्रम सहारनपुर उनकी संस्था से लोन लेकर अपना कारोबार करती है।

 

लोन की एवज में संस्था ने अपनी संपत्ति को विभाग के यहां बंधक रखा था। आरोपितों ने ग्रामोद्योग आयोग की अनुमति लिए बगैर सहारनपुर के पेपर मिल रोड़ स्थित गांधी आश्रम की जमीन को बेच दिया है।

 

 

थाना सदर बाजार के पुलिस निरीक्षक संतोष त्यागी ने आज बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए एमओयू की प्रगति के संबंध में हुई बैठक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय