Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड में इनामी बदमाश और एक कांस्टेबल घायल

सहारनपुर। जनपद के नकुड थाना क्षेत्र में इसी थाने का हिस्ट्रशीटर बदमाश और 25 हजार का इनामी दीपक पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। मुठभेड में नकुड थाने का एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी विपिन ताडा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दीपक समेत दो बदमाशों को पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस दल पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दीपक गोली लगने से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार बदमाश नकुड थाना क्षेत्र से हिस्ट्रीरूाीटर बदमाश है। उस पर 20 से अधिक मुकदमें है।

वह इसी थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात में वांछित था। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड में इस बदमाश के साथ-साथ एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय