Sunday, May 4, 2025

राम के लिए सीता और लक्ष्मण का तीन बजे से शुरू होगा रोड शाे

मेरठ। मेरठ हापुड लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी आज रोड शो करेंगे। शहर में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रोड शो का कार्यक्रम चलेगा। रामायण के किरदार के बाद अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की लोकप्रियता बढ़ी थी। भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से अरुण गोविल को चुनाव मैदान में उतारा है। तभी से बॉलीवुड कलाकारों द्वारा उन्हें शुभकानाएं दी जा रही हैं।

 

अरुण गोविल के लिए चुनाव प्रचार में शामिल होंगे कलाकार रोड शाे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तैयारियां कर ली हैं। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए आज वोट मांगने केके लिए दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी आएंगे। रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए उसी रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण की भूमिका निभाकर दिलों में राज कर चुके सुनील लहरी रोड शो करेंगे। शहर के विभिन्न स्थानों पर दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रोड शो चलेगा।

[irp cats=”24”]

 

 

अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ-हापुड़ सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। तभी से सिने जगत व अन्य क्षेत्रों से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। कई स्टार उनके लिए वीडियो जारी कर रहे हैं। भाजपा संगठन की ओर से दोनों स्टारों के रोड शो की तैयारी की जा रही है। उधर उनके लिए कैलाश खेर, सोनू निगम समेत अन्य गायकों ने भी वीडियो जारी किया है। अनु मलिक समेत कई गायकों व स्टारों ने शुभकामना भेजी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय