Thursday, May 15, 2025

गाजियाबाद में पुलिस हिरासत से भागा लुटेरा मुठभेड़ में घायल,कब्जे से आई फोन व एक तमंचा बरामद

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने लूट का फोन बरामद करने गयी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। लुटेरा पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से लूटा गया एक आई फोन व एक तमंचा बरामद किया है।

 

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार लुटेरे का नाम आरिफ है। उसने गाजियाबाद व दिल्ली में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरिफ को हिरासत में लेकर लूटा गया फोन बरामद करने के लिए जा रही थी तभी उसने पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और घटना घटित हो गयी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय