Tuesday, April 1, 2025

मेरठ में मोबाइल टावर में डकैती, ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग, दो को लगी गोली

मेरठ। मेरठ के सरधना इलाके में बदमाशों ने मोबाइल टावर में डकैती डाली। इस दौरान गांव में जाग होने पर ग्रामीणों ने डकैती डाल रहे बदमाशों को घेर लिया। ग्रामीणों और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। बताया जाता है की बदमाशों और ग्रामीणों के बीच 20 राउंड फायर हुए हैं।
सरधना थाना के गांव गोटका में गणेश नामक ग्रामीण के यहाँ मोबाइल टावर लगा हुआ है। देर रात 6 बदमाश गांव पहुंचे और मोबाइल टावर से बैटरी निकलने लगे। इस बीच ग्रामीणों की नींद खुल गई। अपने को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग में दो ग्रामीणों को गोली लगी है।
गोली से घायल दोनों ग्रामीण सगे भाई हैं। उनके नाम आदित्य और गौरव हैं। घायल युवको को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की है। बदमाशों की तलाश में कंबिंग की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय